
गाजीपुर। बढ़ते गर्मी के तापमान को देखते हुए प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल की ओर से शहर के महुआबाग में पूर्व सहकारी बैंक के चेयरमैन अरुण सिंह ने निःशुल्क प्याऊ का फीता काट कर शुभारंभ किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने कहा कि प्यासों को पानी पिलाना एक शबाब का काम है। प्रदेश महासचिव असलम खान ने सभी व्यापारियों से प्याऊ को पूरी गर्मी निर्बाध चालू रखने की अपील की ।

अरुण सिंह ने कहा कि वे ऐसे पुनीत कार्यों में सदा व्यापरीयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तत्पर हैं। तथा हर संभव मदद के लिए तैयार है। कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री सुनील सिंह व नगर अध्यक्ष संजय सिंह ने मुख्य अतिथि अरुण सिंह का मोमेंटो एवं अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मनीष अग्रवाल, सैजी कजमी, फारुख अंसारी, अंसार मिसरु, जुबैर अंसारी, विशाल पाण्डेय, सुहैल अनवर, नवीन वर्मा, बादशाह रही, उत्तम चौधरी, अनिल जायसवाल, राजेश सिंह, अमित सिंह, तौफ़ीक अहमद, ज़ाहिद भाई, साहाब भाई, इमरान आदि व्यापारी गण मौजूद रहे। अध्यक्षता अवधेश राय एवं संचालन प्रिंस सिंह ने किया।




