
मरदह (गाजीपुर)। सादात से मरदह तक निर्माणाधीन फोर-लेन मार्ग पर मरदह -कंसहरी मोड़ से लेकर पनसेरवा ,बहलोलपुर तक कही भी कार्यदायी संस्था एवं ठीकेदार सड़क पर पानी के टैंकर से छिड़काव नही जाने से स्थानीय दुकानदारों सहित नागरिकों में आक्रोश वयाप्त है। इसके चलते महीनों से त्रस्त ग्रामीणों ने मरदह -कंसहरी तिराहे पर एकत्र होकर कार्यदायी संस्था सहित इस समस्या के प्रति मौन अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणो बताया कि सुबह से लेकर रात्रि तक वाहनों के आवागमन सहित हवा से धूल से सभी त्रस्त हो चुके है। कई लोग धूल के कारण विभिन्न बीमारियों के चपेट में आ रहे है। बार-बार कार्यदायी संस्था के अधिकारियों कर्मचारियों से निवेदन करके थक हार चुके है बावजूद इसके उनपर कोई असर नही है। चेतावनी दी कि यदि तत्काल नियमानुसार पर्याप्त पानी नही डलवाया गया तो जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर पप्पु चौहान,इसरार अहमद,पिन्टू कुमार,अखिलेश कुमार,सुदामा,रामदेव,बंटी गुप्ता,गजेंद्र यादव,जितेंद्र आदि लोग रहे। इस बाबत निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था के जीएम राजेश द्विवेदी से पूछने पर बोले कि तत्काल नियमित पानी के छिड़काव के लिए सम्बंधित को निर्देशित कर समस्या का समाधान होगा।




