दिव्यांगों के हित के लिए कार्य कर रही सरकारःमदन मोहन

 दिव्यांगों के हित के लिए कार्य कर रही सरकारःमदन मोहन

—भाजपा ने आयोजित किया जिला दिव्यांग जन सम्मेलन

गाजीपुर। विश्व विकलांग दिवस पर दिव्यांग प्रकोष्ठ भाजपा की तरफ से रजादी स्थित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र पर जिला दिव्यांग जन सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संयोजक काशी क्षेत्र मदन मोहन वर्मा ने कहा कि पूरी दुनिया में हर वर्ष 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार लगातार दिव्यांग व्यक्तियों के हित की कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़ाकर 500 रुपए व सभी पदों पर दिव्यांग के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई है। दिव्यांगों के बेहतरी व उनके सामाजिक उत्थान के लिए सरकार प्रयत्नशील है। विशिष्ट अतिथि समर्पण संस्था की चेयरपर्सन सविता सिंह ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को वर्तमान परिस्थितियों में एकजुट होकर समाज में उत्तम जीवन जीने के लिए हर क्षेत्रों में आगे आकर अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी। भाजपा नेता योगेश सिंह ने दिव्यांगों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सनंदा सिंह, फूलचंद सिंह, रविंद्र नाथ सिंह, मोहम्मद शमशाद, रमेश यादव, बेचन कुमार, रवि यादव, टिंकू कुमार, सुनील कास्यंकार, विजय भारती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन व आभार गाजीपुर दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुंवर रुपेश कुमार ने किया।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page