Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

परिजनों ने दी सूचना, पुलिस ने बच्चे को ढूंढ निकाला

गाजीपुर। एक बालक स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंचा। इससे परेशान परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। इस सूचना के बाद तत्काल हरकत में आई पुलिस ने बालक को ढूंढ निकाला और परिवार को सुपुर्द कर दिया। मालूम हो कि सदर कोतवाली क्षेत्र के चक हुशाम निवासी भूपेंद्र बिंद का पांच वर्षीय पुत्र शुभम बिंद पहले दिन सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल बीकापुर कक्षा एक में पढ़ने गया था। दोपहर 12.15 बजे स्कूल की छुट्टी हुई, लेकिन वह काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचा। इससे परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने इधर-उधर बच्चे की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बच्चे के चाचा सुनील दत्त ने बच्चे के लापता होने की जानकारी 112 नंबर पर दी। इस सूचना के बाद तत्काल सदर कोतवाली पुलिस और पीआरवी टीम हरकत में आते ही बच्चे की तलाश में जुट गई। पुलिस ने सकुशल बच्चे को बरामद कर लिया और उसके परिवार वालों को सूचना दी। परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। बच्चे को सकुशल देख परिजनों से चेहरे खुशी से खिल उठे। परिजनों ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।

Popular Articles