पार्टी ने मौका दिया तो जंगीपुर विस में लहराऊंगा परचमःहिमांशु सिंह

 पार्टी ने मौका दिया तो जंगीपुर विस में लहराऊंगा परचमःहिमांशु सिंह

—विस चुनाव के लिए टिकट को लेकर सभी पार्टियों में शुरु हो गई है हलचल

गाजीपुर। पूरे प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल दिखाई देने लगी है। ऐसे में अपना जिला पीछे क्यों रहता। यहां भी प्रायः सभी पार्टियों में टिकट को लेकर हलचल शुरु हो गई है। बीते दिनों पूर्व मंत्री द्वारा बसपा छोड़ भाजपा का दामन थामने के बाद सदर विधानसभा सीट से कौन प्रत्याशी होगा, इसको लेकर भी राजनीतिक गलियारें में चर्चा शुरु हो गई है। उधर युवा भाजपा नेता हिमांशु सिंह भी यादवों के गढ़ जंगीपुर विस से भाजपा के झंडा तले चुनाव लड़ने के लिए प्रयासरत हैं। अब देखना है कि पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी देती है या फिर उनके हाथ निराशा लगती है।
इस बार के विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां टिकट को लेकर गहन मंथन कर रही है। खासकर जातिगत आधार पर प्रत्याशियों का चयन करना चाहती है ताकि पार्टी का परचम लहरा सके। टिकट को लेकर सपा में कुछ ज्यादा ही हलचल है। पिछले दिनों सपा सरकार में धर्माथ कार्यमंत्री रहे विजय मिश्र बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। इससे सदर सीट को लेकर राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह के कयास लगना शुरु हो गया है। राजनीतिक पंडित इस बात का कयास लगाने लगे है कि लगता है कि सदर विधायक और राज्य मंत्री डा. संगीता बलवंत का चयन पार्टी अन्य विधानसभा के लिए करेगी। उधर यादवों के गढ़ जंगीपुर विधानसभा में इस बार टिकट को लेकर मंथन का दौर चल रहा है। क्योंकि भाजपा की लहर में भी डा. विरेंद्र यादव इस सीट पर पार्टी का झंडा लहराने में सफल रहे थे। इस सीट पर बसपा से जहां डा. मुकेश सिंह चुनाव लड़ने के प्रयास में है, वहीं भाजपा से युवा नेता हिमांशु सिंह सहित कई दावेदार शामिल है। हिमांशु सिंह ने इस विधानसभा क्षेत्र में जंगीपुर में अपना कार्यालय भी खोल रखा है, जहां लोगों की समस्याओं को सुनने और उसका निराकरण कराने का कार्य कर रहे हैं। यहीं नहीं विस क्षेत्र में होने वाले अधिकांश कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों को इस बात का एहसास करा रहे हैं कि वह उनके सुख-दुख में उनके साथ है। इसके साथ ही वह लगातार लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। श्री सिंह 2012 से भाजपा से जुड़कर पार्टी के लिए तन-मन से कार्य कर रहे हैं। वह प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के चहेते माने जाने के साथ ही एमएलसी विशाल सिंह चंचल के करीबियों में भी उनका नाम पहले स्थान पर आता है। अब देखना है कि युवा नेता हिमांशु को प्रदेश अध्यक्ष का आशीर्वाद मिल पाता है या उनके हाथ निराशा लगती है। इस संबंध में जब युवा नेता हिमांशु से सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुझे प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त है। इसी आशीर्वाद के भरोसे मैं लगातार जंगीपुर विस क्षेत्र में लोगों से जनसर्पक कर रहा हूं। इस दौरान भरोसे के साथ मुझे जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। यदि पार्टी ने मुझे मौका दिया तो मैं परचम लहराते हुए इस सीट को पार्टी की झोली में डालने का कार्य करुंगा।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page