आज का युवा पसंद कर रहा कांग्रेस की नीतियों कोःमकसूद खान

 आज का युवा पसंद कर रहा कांग्रेस की नीतियों कोःमकसूद खान

—जिला कार्यालय के पास कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान

गाजीपुर। कांग्रेस द्वारा पूरे देश में महा सदस्यता अभियान 26 नवंबर संविधान दिवस के दिन से शुरू किया गया है। इसी क्रम में सदस्यता विस्तार अभियान के तहत सोमवार को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान सहित समर्थकों ने सिटी रेलवे स्टेशन स्थित जिला कार्यालय पर सदस्यता का नवीनीकरण कराते हुए अन्य नए लोगों को भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई और इस महाअभियान का जिला मुख्यालय से हिस्सा बने।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गाजीपुर के प्रभारी मकसूद खान ने कहा कि आज का युवा कांग्रेस की नीतियों को पसंद कर रहा है और तेजी से जुड़ रहा है। गाजीपुर के संगठन में नए सदस्य बनाने का जो उत्साह दिख रहा है, वह वास्तव में काबिले तारीफ है। यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक अच्छा संदेश है। उन्होंने कहा कि जनता वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त है और देश को फिर पुनः स्वस्थ लोकतंत्र की ओर बढ़ते हुए देखना चाहती है, जो सिर्फ कांग्रेस की सरकार आने के बाद सम्भव है। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि गाजीपुर जैसे सभी कार्यक्रमों में आगे था, उसी तरह सदस्यता के क्षेत्र में भी आगे रहेगा। गाजीपुर की क्रांतिकारी जनता इन दमनकारी सरकारों के आगे न झुकी है न झुकेगी, क्योंकि यहां की जनता जनहित और देश के सम्मान के लिए अपना जान भी देना जानती है। यहां आजादी के समय भी कांग्रेस के लोग झुकना पसंद नहीं करते थे। यही वजह है कि गाजीपुर में कांग्रेस की सदस्यता बहुत ही जोर-शोर से हो रही है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, अजय कुमार श्रीवास्तव, मंसूर जैदी, राजेश गुप्ता, ऊषा चतुर्वेदी, संदीप विश्वकर्मा, कुसुम तिवारी, संजय गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, शबीहूल हसन, सुमन चौबे, देवानंद यादव, राजेंद्र भारती, आलोक यादव, प्रदीप कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page