नौजवानों का गुस्सा ले डूबेगा प्रदेश सरकार कोःरामधारी

 नौजवानों का गुस्सा ले डूबेगा प्रदेश सरकार कोःरामधारी

—राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से सौंपा

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के चारों यूथ फ्रंटल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में टेट परीक्षा में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के कारण पेपर लीक और रद्द करने के विरोध में राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। टेट परीक्षा को प्रदेश सरकार द्वारा रद्द किए जाने के फैसले पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कि यह योगी सरकार की लापरवाही और नाकामी का प्रतीक है। प्रदेश सरकार का यह फैसला अनगिनत युवाओं और युवतियों के सपनों और उनके भविष्य और उनकी मेहनत के साथ खिलवाड़ है।
जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि इस सरकार के राज में लगभग हर परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। नौजवानों को सरकारी नौकरी से वंचित करने की यह योगी सरकार की साजिश है। यह सरकार लगातार बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नौजवानों को सरकारी नौकरी नहीं देना चाहती है। इस सरकार को नौजवानों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। भाजपा की केन्द्र की सरकार हो चाहे प्रदेश की, हमेशा नौजवानों से छल कर रही है। इस परीक्षा के रद्द किए जाने के फैसले से नौजवानों में भारी आक्रोश है। नौजवानों का यह गुस्सा उत्तर प्रदेश सरकार को ले डूबेगा। इस अवसर पर समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सदानंद कन्नौजिया, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष विनोद पाल, समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अमित सिंह लालू, अशोक बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राहुल सिंह, रामलाल प्रजापति, रविशेखर विश्वकर्मा, मो. मुमताज अंसारी, मनीष यादव, जेपी यादव, मशीन अहमद, राजीव अहमद, दिनेश सिंह यादव, कमलेश यादव, इन्द्र प्रताप सिंह, आत्मा यादव, शिवशंकर यादव, वजीर भारती, जितेंद्र कुमार बिंद, मुहम्मद शरीफ, द्वारिका यादव, आदित्य यादव आदि मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page