Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

वाराणसी जोन की 30वीं अन्तरजनपदीय प्रतियोगिता का समापन

गाजीपुर। वाराणसी जोन की 30वीं अन्तरजनपदीय भारत्तोलन कलस्टर (महिला/पुरुष) वेटलिफ्टिंग, पॉवर लिफ्टिंग व योग प्रतियोगिता का समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 8 अप्रैल से दस अप्रैल तक पुलिस लाइन ग्राउंड पर शुरु हुआ था। जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने किया था। प्रतियोगित में वाराणसी जोन के 10 जिले को प्रतिभाग करना था, किन्तु अपरिहार्य कारणों से चन्दौली, वाराणसी कमिश्नरेट व मिर्जापुर ने भाग नहीं लिया। गाजीपुर, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र जिले के लगभग 101 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया,। प्रतियोगिता के दौरान किसी भी खिलाडी/कोच द्वारा किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं प्रकट की गयी। खिलाडियों के ठहरने की व्यवस्था पुलिस लाइन में की गयी थी।  इस प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने में के नेहरु स्टेडियम के निर्णायक मण्डल व गाजीपुर योगासन समिति के रेफरीगण का योगदान रहा है ।

पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडियों के खेल की प्रशंसा करते हुए सभी टीमों को आशीर्वचन दिये तथा समापन सेरोमनी में सभी टीमों ने मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट के बाद वाराणसी जोन की 30वीं अन्तरजनपदीय भारत्तोलन कलस्टर (महिला/पुरुष) वेटलिफ्टिंग, पॉवर लिफ्टिंग व योग प्रतियोगिता वर्ष-2025 का समापन की घोषणा की गई । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ,प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे । सभी विजेता खिलाडियों को पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत है।  योग प्रतियोगिता पुरूष / महिला में गाजीपुर ने चलबैजन्ती प्राप्त किया।वेटलिफ्टिंग पुरुष वर्ग में भदोही ने चलबैजन्ती प्राप्त किया। वेटलिफ्टिंग महिला वर्ग में जौनपुर ने चलबैजन्ती प्राप्त किया। पावरलिफ्टिंग पुरुष वर्ग में गाजीपुर ने चलबैजन्ती प्राप्त किया तथा पावरलिफ्टिंग महिला वर्ग में जौनपुर ने चलबैजन्ती प्राप्त किया।

Popular Articles