कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही जनताःडा. राय

 कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही जनताःडा. राय

रेवतीपुर (गाजीपुर)। मुहम्मदाबाद विधानसभा के रेवतीपुर गांव से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव उत्तरप्रदेश कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय लल्लू के निर्देशन में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई।

यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक स्मृति शेष विश्वनाथ शर्मा जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शुरू हुई। इस दौरान लोगों में प्रतिज्ञा पम्पलेट का वितरण किया गया। इसके माध्यम से लोगों को अवगत कराया गया कि छात्राओं को स्कूटी स्मार्ट फोन, किसानों का बिजली बिल हाफ, बेरोजगारों को नौकरी, विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट में 40 प्रतिशत आरक्षण, साल में 3 गैस सिलिंडर फ्री देने की प्रतिज्ञा सरकार में आने पर की गई है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सदस्य डा. अरविंद किशोर राय ने प्रदेश में बलात्कार, भूख से हो रही मौत, नौकरी में हो रही छंटनी, वाणिज्य संस्थाओं को बेचने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से हर कोई बेहाल है। गरीबों के सामने पेट भरने की समस्या खड़ी हो गई है। भाजपा की रीतियों और नीतियों को अब जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। त्रस्त और परेशान जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। क्योंकि अब वह समझ चुकी है कि उसका हित कांग्रेस में ही है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगी। भाजपा भगाओ महंगाई घटाओ नारे के साथ ही निकली यात्रा रविदास जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई। यात्रा में ब्लाक अध्यक्ष शशि भूषण राय, विनोद सिंह, अवधेश पांडेय, सुनील राय, पंकज उपाध्याय, विवेक राय, गौरव शर्मा, विभव राय, करिया यादव, मेराज अंसारी, विनोद भट्ट, सुनील सिंह, गंभीर राम, जय सत्यार्थ राय, पिंटू राय आदि नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page