Categories: राजनीति

भाजपा के इशारे पर काम कर रही सपा और बसपाःडा. जनक कुशवाहा

—कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में चलाए जा रहे भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ की प्रतिज्ञा यात्रा अंतिम दिन बुधवार को जमानिया विधानसभा के खजूरी चट्टी से न्याय पंचायत अध्यक्ष सुदामा यादव के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान लोगों में हैंडबिल का वितरण किया गया।

यात्रा दिलदारनगर, निरहु का पूरा, सरैला, चुटहा, परनही, ताजपुर कुर्रा आदि गांव से होकर गुजरी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह व्यापारी, मजदूर, किसानों से संवाद किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डा. जनक कुशवाहा ने कहा कि केवल एकमात्र कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन की लड़ाई सड़क से लेकर के संसद तक लड़ रहे है। सपा और बसपा भाजपा के इशारे पर काम कर जनता के साथ धोखा कर रही है। आने वाला समय कांग्रेस का है। जिस तरह से अपार समर्थन मिल रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि 2022 में होने वाले चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा एवं अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना सुनिश्चित है। अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष फरीद अहमद गाजी ने कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस के साथ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से समर्थन करने के लिए कटिबद्ध हैं और आमजन के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनकी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र बनवासी ने कहा कि दलित और अति दलित के लोग कांग्रेस का साथ देकर कांग्रेस की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरिओम यादव, सचिव युगल किशोर सिंह, श्याम नारायण कुशवाहा, नसीम अख्तर, वरिष्ठ नेता जफर सादिक सहजादे, सुदामा यादव, मंजूर कुरैशी, आजाद खां, विजय बिंद, नारायण बिंद, जगमोहन बिंद, इंदल बनवासी, काशी बनवासी, त्रिभुवन बिंद, संतोष गुप्ता, हरवंश सिंह, समीउल्ला खान, प्रवीण गहलोत आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

samvadkhabar

Recent Posts

नुसरत अंसारी को चुनाव चिन्ह छड़ी

गाजीपुर। लोक सभा के लिए नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन न्यायालय कक्ष में हुआ।…

1 day ago

देश के विकास और सम्मान के प्रति समर्पित है भाजपा

सैदपुर (गाजीपुर)। लोकसभा गाजीपुर क्षेत्र के विधान सभा सैदपुर के गदनपुर, बहदिया, गोरखा, बहुरा, रामपुर…

1 day ago

आरपीएफ ने चोरी का सामान किया बरामद, एक गिरफ्तार

गाजीपुर। आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को रौजा ओवरव्रिज के नीचे एक कबाड़ बिनने वाले…

1 day ago

दो तस्कर पकड़े गये, साढ़े तिरासी किलो गांजा बरामद

गाजीपुर। एसटीएफ लखनऊ की टीम व जंगीपुर पुलिस के साथ स्वाट टीम ने बुधवार की…

2 days ago

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा,पांच गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने गुरुवार को पीजी कालेज चौराहे से दो दिन…

2 days ago

किसान सम्मेलनः भारत अपने खुशबू से दुनिया में महक बिखेर सकता हैः वीरेंद्र सिंह

जमानियां (गाजीपुर)। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से गुरुवार को एक विद्यालय में अन्नदाता किसान…

2 days ago