Categories: राजनीति

भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

—भाजपा ने किसानों के हितों के लिए किया कार्यःसुब्रत पाठक

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा सोमवार को ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक, विशिष्ट अतिथि सुरेश मौर्या, प्रभुनाथ चौहान, जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह और रुद्रप्रताप सिंह ने ट्रैक्टर पूजन कर लंका मैदान से रैली को रवाना किया। लंका मैदान से निकली रैली सरजू पांडेय पार्क, कचहरी, विकास भवन, भुतहियाटांड़ होते हुए पुनः लंका मैदान में आकर समाप्त हुई।

रैली रवानगी से पूर्व लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुब्रत पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के लिए जो काम किया है, वह किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अतुलनीय है। किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि के रूप में सरकार ने जो सहयोग किया है, वह किसानों की आर्थिक समस्याओं को पूर्ण कर अनावश्यक कर्ज की मजबूरी को दूर करेगा। जिला अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि किसानों की ट्रैक्टरों के साथ भारी संख्या की यह उपस्थिति गाजीपुर की राजनीति में भाजपा का लोहा मनवाया और यह सिद्ध कर दिया है कि किसान भाजपा के साथ है। किसान मोर्चा की यह ट्रैक्टर रैली गाजीपुर की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने आह्वान किया कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर जनता की सेवा और मदद करें। इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, संयोजक अखिलेश सिंह, विपिन सिंह, ओमप्रकाश राय, साधना राय, विनोद अग्रवाल, धनंजय चौबे, पंकज राय, मनोज राय, रणजीत राजभर, शैलेन्द्र सिंह, शुभांशु मिश्रा, अशोक सिंह, शैलेश राम, राजकुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, मेठ बिंद, पवन गौड़, राजेश साहनी, किरण सिंह सहित सैकड़ों किसान, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा रुद्रप्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

samvadkhabar

Recent Posts

नुसरत अंसारी को चुनाव चिन्ह छड़ी

गाजीपुर। लोक सभा के लिए नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन न्यायालय कक्ष में हुआ।…

21 hours ago

देश के विकास और सम्मान के प्रति समर्पित है भाजपा

सैदपुर (गाजीपुर)। लोकसभा गाजीपुर क्षेत्र के विधान सभा सैदपुर के गदनपुर, बहदिया, गोरखा, बहुरा, रामपुर…

21 hours ago

आरपीएफ ने चोरी का सामान किया बरामद, एक गिरफ्तार

गाजीपुर। आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को रौजा ओवरव्रिज के नीचे एक कबाड़ बिनने वाले…

21 hours ago

दो तस्कर पकड़े गये, साढ़े तिरासी किलो गांजा बरामद

गाजीपुर। एसटीएफ लखनऊ की टीम व जंगीपुर पुलिस के साथ स्वाट टीम ने बुधवार की…

2 days ago

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा,पांच गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने गुरुवार को पीजी कालेज चौराहे से दो दिन…

2 days ago

किसान सम्मेलनः भारत अपने खुशबू से दुनिया में महक बिखेर सकता हैः वीरेंद्र सिंह

जमानियां (गाजीपुर)। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से गुरुवार को एक विद्यालय में अन्नदाता किसान…

2 days ago