Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नौ सौ पाउच के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। पुलिस ने देशी शराब की दुकान से चोरी करने वाले नाबालिक सहित दो को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नौ सौ पाउच देशी शराब बरामद किया है।बताया जाता है कि देशी शराब की दुकान से पहली मार्च की रात शराब चोरी हुआ था।इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करायी गयी थी। उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार पुलिस कर्मियो के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का शराब की बिक्री के लिए किसी का इंतजार कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस उसके बताये ठिकाने भीमापार घर पर पहुंच गयी। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर अपना नाम भीमापार गांव निवासी चिन्टू उर्फ सोनू यादव तथा इस खेल में एक नाबालिक भी शामिल रहा। पुलिस ने उसके घर के अंदर खोदे गये गढ़्ढे में छिपाकर रखा नौ सौ पाउच बरामद कर लिया।

Popular Articles