Categories: राजनीति

प्रसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया नेता जी का जन्मदिन

गाजीपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं ने नगर के महुआबाग स्थित पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव और दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव का केक काटकर जन्मदिन मनाया। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

इस मौके पर जखनियां विधानसभा अध्यक्ष शशिकांत यादव ने कहा हम समाजवादी लोग नेता जी के पदचिन्हों पर चलकर प्रदेश में नया परिवर्तन लाने का काम करेंगे। छात्रसभा के प्रदेश महासचिव देवेंद्र यादव ने कहा आज हम लोगों के लिए बड़े हर्ष और सम्मान की बात है कि हम अपने नेता का जन्मदिन मना रहे हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि नेता जी को दीर्घायु करें तथा हमें निरंतर उनका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे। दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने नेता जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज नेता जी के साथ आप सभी सम्मानित साथियों ने मेरा जो जन्मदिन मनाने का कार्य किया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष संतोष यादव के सानिध्य में आप सभी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने जिस प्रकार से नेता जी के जन्म उत्सव पर हमारे जन्मदिन को भी महत्वपूर्ण बना दिया है, इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि नेता जी की वजह से देश और प्रदेश की राजनीति में शोषित, वंचित, पिछड़ों को बहुत बड़ा अधिकार मिला है और निरंतर परिवर्तन होता रहा है। नेता जी हमेशा मजबूत इरादे और फौलादी संघर्ष के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर आज हमारा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर मजबूती के साथ खड़ा है। उन्हीं को आदर्श मानकर 2022 में एक बहुत बड़ा बदलाव लाने का काम हमारी पार्टी करेगी। इस अवसर पर असलम, प्रवीण यादव, श्रीजन यादव, अंगद यादव, शादाब, शबाब हैदर, राजा, शिवम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महा सचिव उर्फी रिजवी ने किया।

samvadkhabar

Recent Posts

नुसरत अंसारी को चुनाव चिन्ह छड़ी

गाजीपुर। लोक सभा के लिए नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन न्यायालय कक्ष में हुआ।…

1 day ago

देश के विकास और सम्मान के प्रति समर्पित है भाजपा

सैदपुर (गाजीपुर)। लोकसभा गाजीपुर क्षेत्र के विधान सभा सैदपुर के गदनपुर, बहदिया, गोरखा, बहुरा, रामपुर…

1 day ago

आरपीएफ ने चोरी का सामान किया बरामद, एक गिरफ्तार

गाजीपुर। आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को रौजा ओवरव्रिज के नीचे एक कबाड़ बिनने वाले…

1 day ago

दो तस्कर पकड़े गये, साढ़े तिरासी किलो गांजा बरामद

गाजीपुर। एसटीएफ लखनऊ की टीम व जंगीपुर पुलिस के साथ स्वाट टीम ने बुधवार की…

2 days ago

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा,पांच गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने गुरुवार को पीजी कालेज चौराहे से दो दिन…

2 days ago

किसान सम्मेलनः भारत अपने खुशबू से दुनिया में महक बिखेर सकता हैः वीरेंद्र सिंह

जमानियां (गाजीपुर)। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से गुरुवार को एक विद्यालय में अन्नदाता किसान…

2 days ago