Categories: राजनीति

मोबाइल नंबर पर दें मिस कॉल और बने…

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को नगर के कई स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान 90 नये सदस्य व 195 पुराने सदस्यों का सत्यापन किया गया। साथ ही नये सदस्यों से अपील की गई कि अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाये।

कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हम सभी कार्यकर्ता नए सदस्यों को जोड़ने तथा पुराने सदस्यों के सत्यापन का काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए निःशुल्क मोबाइल नंबर 9505430430 पर मिस कॉल देकर सदस्य बने और राष्ट्र के निर्माण में अपना अमूल्य सहयोग दें। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सभासद समरेंद्र सिंह, अमरनाथ दुबे, संजय कटियार, अजय गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष नंदू कुशवाहा, महामंत्री हेमंत त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हर्षित सिंह, नगर महामंत्री युवा मोर्चा आदित्य राज सिन्हा, नगर उपाध्यक्ष अविनाश पांडेय, जिला कार्यकारिणी गौरव श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, सुभम विश्वकर्मा, सौरव मिश्रा, नगर मंत्री युवा मोर्चा दीपक तिवारी, नगर कार्यसमिति प्रीति गुप्ता आदि मौजूद थे।

samvadkhabar

Recent Posts

नुसरत अंसारी को चुनाव चिन्ह छड़ी

गाजीपुर। लोक सभा के लिए नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन न्यायालय कक्ष में हुआ।…

21 hours ago

देश के विकास और सम्मान के प्रति समर्पित है भाजपा

सैदपुर (गाजीपुर)। लोकसभा गाजीपुर क्षेत्र के विधान सभा सैदपुर के गदनपुर, बहदिया, गोरखा, बहुरा, रामपुर…

21 hours ago

आरपीएफ ने चोरी का सामान किया बरामद, एक गिरफ्तार

गाजीपुर। आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को रौजा ओवरव्रिज के नीचे एक कबाड़ बिनने वाले…

21 hours ago

दो तस्कर पकड़े गये, साढ़े तिरासी किलो गांजा बरामद

गाजीपुर। एसटीएफ लखनऊ की टीम व जंगीपुर पुलिस के साथ स्वाट टीम ने बुधवार की…

2 days ago

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा,पांच गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने गुरुवार को पीजी कालेज चौराहे से दो दिन…

2 days ago

किसान सम्मेलनः भारत अपने खुशबू से दुनिया में महक बिखेर सकता हैः वीरेंद्र सिंह

जमानियां (गाजीपुर)। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से गुरुवार को एक विद्यालय में अन्नदाता किसान…

2 days ago