Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम ने कराया गेहूं फसल की क्राप कटिंग

गाजीपुर। क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के ऑकड़े तैयार किये जाते है। जिससे उत्पादन की जानकारी मिल जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि, भारी वर्षा एंव अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने ग्राम अकरमपुर उर्फ बंजारीपुर के किसान केदार यादव के खेत पर गेहूँ फसल की क्राप कटिंग कराया। क्राप कटिंग के समय उप कृषि निदेशक, तहसीलदार सदर, अपर सांख्यिकी अधिकारी, नायब तहसीलदार, कानूनगो, जिला समन्वयक फसल बीमा, ग्राम प्रधान के अलावा ग्रामवासी उपस्थित थे। चयनित क्षेत्रफल में 22.72 किग्रा उपज प्राप्त हुआ। क्राप कटिंग के परिणाम के आधार पर ही जिले में बीमा कम्पनी द्वारा किसानो को प्रतिपूर्ति प्रदान की जाती है। जिलाधिकारी ने कृषको को संचारी रोगो से बचाव के तरीको को बताया। कृषि विभाग 50 प्रतिशत अनुदान पर संकर बाजरे का बीज वितरण भी कराया।

Popular Articles