
गाजीपुर। प्रादेशिक कर्मचारी अधिकारी संघ लोक निर्माण विभाग की ओर से जखनियां विधायक बेदी राम के प्रतिनिधि के लोक निर्माण विभाग के जेई एवं मेठ के साथ मारपीट गाली गलौज करने एवं उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी सत्ता पक्ष से जुड़े होने के कारण अभीतक गिरफ्तारी न होने से महा संघ ने आंदोलन के प्रथम चरण में आज ईद के त्यौहार के बाद भी लोक निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन चला। इसमें आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।धरना सभा को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक अम्बिका दूबे ने कहा कि विधायक के प्रतिनिधि का यह कुकृत्य अति निंदनीय है।परिषद के जिला मंत्री बैज नाथ तिवारी ने कहा कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सीधी कार्यवाही करने को विवश होगा।परिषद के चेयरमैन संघर्ष समिति विनीत राय ने आरोपी पर गैंगस्टर एवं गुंडा एक्ट लगाने की मांग की।धरना सभा का नेतृत्व कर रहे डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मंच के संयोजक इं सुरेंद प्रताप ने जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक से प्रभावी हस्तक्षेप करने की अपील की। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि कर्मचारियों को न्याय नहीं मिला तो जिले के सभी कार्यालय विद्यालय में पूर्ण रूप से तालाबंदी कर दी जाएगी।धरना सभा में सुभाष सिंह,सर्वजीत यादव,मनोज यादव प्रमोद सिंह रविन्द्र यादव इं अनंत लाल , अधिशासी अभियन्ता, सहायकअभियंता, जूनियर इंजीनियर, लिपिक संवर्ग,चतुर्थ श्रेणी के कर्माचारी, इं अनुराग यादव, विजय पाल, मनोज यादव, सुरेंद्र यादव, मण्डल अध्यक्ष कृष्णा नन्द यादव, शशि श्रीवास्तव, पंचम यादव, अवधेश कुशवाहा, इंजीनियर विनोद कुमार, आलोक सिंह, प्रमोद सिंह, रवीन्द्र यादव, विनीत राय रहे।अध्यक्षता अधिशासी अभियन्ता बीएलगौतम एवं संचालन इ सुरेंद्र प्रताप तथा इं राजेश यादव ने किया।




