Categories: राजनीति

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजकों की लिस्ट जारी

गाजीपुर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जनपद के सभी 34 मंडल संयोजको की घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष भानूप्रताप के स्वीकृति से व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रमोद वर्मा ने लिस्ट जारी कर किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा व्यापारी भाजपा के मजबूत स्तंभ है। आज पूरे भारत में उनके सहयोग और दम से पार्टी खड़ी है। व्यापारी जनसंघ काल से ही भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा है और भारतीय जनता पार्टी ने भी व्यापारियों का पूरा ख्याल रखा है।
उन्होंने कहा कि जनपद में मंडल संयोजको के गठन से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। सभी नवनिर्वाचित संयोजको को उन्होंने बधाई दिया। व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रमोद वर्मा ने कहा मंडल संयोजकों के गठन के बाद पूरे जनपद में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बहुत मजबूती के साथ काम करेगा और आने वाले समय में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जनपद का सबसे मजबूत संगठन होगा। कहा कि व्यापारी हमेशा भाजपा के साथ अपने को सुरक्षित महसूस करता है। प्रदेश में अन्य सरकारें भी रही हैं, जिसमें आएदिन लूट, हत्या, अपहरण, फिरौती छिनैती की घटना व्यापारियों के साथ हमेशा घटती रही है और अपराधी बेखौफ घूमते थे। लेकिन जबसे मोदी जी और प्रदेश में योगी जी की सरकार आई है, ऐसी घटनाओं पर पूर्ण विराम लगा है। व्यापारी निर्भीक होकर अपना व्यापार कर रहा है और भाजपा उनके लिए सहूलियत, आर्थिक मदद से लेकर कई टैक्सों में छूट प्रदान कर रही है। भाजपा ने अपना हर संकल्प पूरा किए हैं और आने वाले दिनों में भाजपा परिवार का जो सपना है कि अपना देश पुनः विश्व गुरु बने, उस संकल्प के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के हर बाजार, चट्टियों पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का गठन होगा और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जनपद का सबसे बड़ा व्यापारी संगठन के रूप में सभी व्यापारियों के हित सुरक्षा, सहयोग के रूप में काम करेगा। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित मंडल संयोजकों के उज्जवल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, विधानसभा प्रभारी दिनेश पांडेय, व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्यामबली मद्धेशिया, तारकेश्वर वर्मा, अशोक गुप्ता, रमेश सिंह पप्पू, उमाशंकर यादव, अटल सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, प्रशांत सिंह सहित पार्टी के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

samvadkhabar

Recent Posts

नुसरत अंसारी को चुनाव चिन्ह छड़ी

गाजीपुर। लोक सभा के लिए नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन न्यायालय कक्ष में हुआ।…

2 days ago

देश के विकास और सम्मान के प्रति समर्पित है भाजपा

सैदपुर (गाजीपुर)। लोकसभा गाजीपुर क्षेत्र के विधान सभा सैदपुर के गदनपुर, बहदिया, गोरखा, बहुरा, रामपुर…

2 days ago

आरपीएफ ने चोरी का सामान किया बरामद, एक गिरफ्तार

गाजीपुर। आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को रौजा ओवरव्रिज के नीचे एक कबाड़ बिनने वाले…

2 days ago

दो तस्कर पकड़े गये, साढ़े तिरासी किलो गांजा बरामद

गाजीपुर। एसटीएफ लखनऊ की टीम व जंगीपुर पुलिस के साथ स्वाट टीम ने बुधवार की…

3 days ago

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा,पांच गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने गुरुवार को पीजी कालेज चौराहे से दो दिन…

3 days ago

किसान सम्मेलनः भारत अपने खुशबू से दुनिया में महक बिखेर सकता हैः वीरेंद्र सिंह

जमानियां (गाजीपुर)। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से गुरुवार को एक विद्यालय में अन्नदाता किसान…

3 days ago