Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

साहब, बिना बताये मेरी पत्नी चली जाती है मायके

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के निर्देशन में पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र में 28 पारिवारिक विवाद प्रस्तुत किये गये। जिसंमें शीला यादव पत्नी रवि शंकर निवासी धरियां थाना हंडिया प्रयागराज की शिकायत थी कि उनके पति व ससुराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं। सुनने के बाद पति व ससुराल पक्ष के लोगों को समझा कर विदाई कराई गई। मंजू पत्नी जगदीश राम निवासी हकीमपुर थाना नंदगंज की शिकायत थी कि उनके पति आए दिन बिना किसी बात के मारते पीटते रहते हैं. इस पर दोनों को समझा कर विदाई करवाई गई। संतोष गुप्ता निवासी बेलपथार थाना नोनहरा की शिकायत थी कि पत्नी आए दिन बिना बताए मायके चली जाती हैं। दोनों को समझा कर विदाई करा दिया गया। पूजा पत्नी सत्येंद्र निवासी चकिया थाना जमानिया की शिकायत थी कि उनके पति दहेज के लिए मारते पीटते रहते हैं। इस पर पति-पत्नी को समझा कर विदाई करवाई गई। गुड़िया पत्नी श्याम सुंदर निवासी कागजीपुरा थाना कासिमाबाद की शिकायत थी कि उनके पति व ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करते रहते हैं। इस पर पति व ससुराल पक्ष के लोगों को समझा कर विदाई करवाई गई। आठ प्रकरण में कुशलता प्रकट होने पर पत्रावली बंद कर  दी गई। चार प्रकरण में विधिक सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। शेष प्रकरण में अभी मध्यस्थता न होने पर अगली तिथि निर्धारित की गई । प्रकरण निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र ,वीरेंद्र नाथ राम ,कमरूद्दीन, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला आरक्षी संध्या, आरक्षी शिव शंकर यादव तथा महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि लोग शामिल रहे।

Popular Articles