राजेश के मनोनयन से कार्यकर्ताओं में हुआ उत्साह का संचारःरामधारी

 राजेश के मनोनयन से कार्यकर्ताओं में हुआ उत्साह का संचारःरामधारी

—सपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश सचिव का स्वागत

गाजीपुर। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय समता भवन पर शनिवार को पार्टी के मनोनीत प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा को कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। हैदरा से शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला मटेंहू, मरदह, बरहीं, भड़सर, बिरनो, जंगीपुर होते हुए पार्टी कार्यालय समता भवन पर जाकर समाप्त हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजेश के मनोनयन से नौजवान कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है, उन्हें एक नई ऊर्जा मिली है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में सभी जाति धर्म के लोगों का सम्मान है। राजेश के पार्टी के प्रति ‌उनकी कर्मठता और समर्पण तथा सौम्यता एवं सरलता के चलते नेता जी ने उन्हें यह सम्मान देने का काम किया है। हमें उम्मीद है कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनके प्रदेश सचिव बनने से पार्टी और मजबूत होगी। प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि दल ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ हमें यह जिम्मेदारी सौंपी है, ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करुंगा कहा कि भाजपा सरकार की विदाई का समय निकट आ गया है। अब जनाक्रोश के चलते प्रदेश से बाबा, बुल और बुलडोजर की विदाई तय है। भाजपा राज में कोई सुखी नहीं है। समाजवादी नीतियों से ही देश में खुशहाली लाई जा सकती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व पंचायत सदस्य राजू कुशवाहा और रामायण कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, रामवृक्ष यादव, डा. नन्हकू यादव, जैकिशन साहू, सुधीर यादव, गोपाल यादव, अशोक बिन्द, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, सदानंद यादव, तहसीन अहमद, हरेंद्र विश्वकर्मा, राजेश कुमार यादव, सूरज राम बागी, बाढ़ु कुशवाहा, आत्मा यादव, बलिराम यादव, उपेन्द्र यादव, श्यामनारायन कुशवाहा, सिकंदर कनौजिया, शोभनाथ यादव, राकेश यादव, राजेश यादव, गोपाल यादव, अरविंद यादव, शिवशंकर यादव, हरिवंश यादव, छोटेलाल यादव, नरसिंह यादव, रमेश यादव, रामाशीष यादव, अशोक यादव, अजय यादव, सुशील जायसवाल, आदित्य यादव, छन्नू यादव, गुड्डू यादव, परशुराम बिंद, जुम्मन यादव, वंशबहादुर कुशवाहा, राकेश यादव, गोवर्धन यादव, नरेंद्र कुशवाहा, रमेश गोड़, जयराम यादव, द्वारिका यादव, मुनन्न यादव, विजय शंकर यादव, शिवकुमार यादव, कन्हैया यादव, बाबी चौधरी, अजय श्रीवास्तव, नन्हें, सुभाष कुशवाहा, दिनेश यादव, संतोष यादव, रामनगीना यादव, सतिराम यादव, लड्डन खां आदि उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page