
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने समर्पण संस्था शास्त्री नगर द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र फतेहउल्लाहपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुखबीर एनर्जी के जीएम प्रिंस गरखर ने विद्यालय के कार्य को संस्था की संरक्षिका सविता सिंह के साथ जिलाधिकारी से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने बच्चों से आईडी, खाना, पानी, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं तथा उनके बच्चों के पढ़ाई बारे में जानकारी ली । इसी क्रम में उन्होने एचआई बच्चों के पढ़ाई के बारे में जानकारी ली तथा विद्यालय का निरीक्षण किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ गुप्ता, अजीत कुमार गुप्ता कोर्स क्वार्डिनेटर, रागिनी सिंह अध्यापिका, लक्ष्मी वर्मा अध्यापिका, नाजिया बेगम अध्यापिका, सुमित्रा सिंह अध्यापिका, अशोक कुमार यादव अध्यापक तथा विद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं बच्चे उपस्थित रहे।
