
रेवतीपुर (गाजीपुर)। असम सरकार के खाद्य,सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामलों के कैबिनेट मंत्री कौशिक राय परिवार के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद सडक मार्ग से कडी सुरक्षा के बीच शनिवार की देर रात अपने ससुराल रेवतीपुर थाना क्षेत्र के डेढगावां गाँव पहुंचे ।जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य ग्रामीणों ने असम सरकार के कैबिनेट मंत्री का फूल माला और बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान लोगों की भीड़ लगी रही। ससुराल में रात्रि विश्राम के उपरांत कैबिनेट मंत्री रविवार को कडी सुरक्षा के बीच असम के लिए रवाना हो गये। बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यूपी में महाकुंभ का दिव्य आयोजन प्रदेश सरकार की सफलता को प्रदर्शित करता है।

मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव और दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा को मिली बडी सफलता पर वह काफी गदगद दिखे।उन्होंने कहा कि दिल्ली और मिल्कीपुर में भाजपा को मिली जीत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के कुशल प्रबंधन,रणनीतिकार को जाता है।यहां संगठन और बूथ कार्यकर्ताओं के एक जूटता का नतीजा है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार ही देश प्रदेश को विकास और मजबूती के रास्ते पर ले जाने में सक्षम है।इस मौके पर एसडीएम अभिषेक कुमार,प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय,भाजपा के जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय,हरिपाल राय,विनोद गुप्ता,रोशन राय,पूर्व प्रमुख अनिल राय,संजीव राय आदि मौजूद रहे।




