Saturday, July 4, 2026

Top 5 This Week

spot_img

इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31

गाजीपुर।इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) जनवरी सत्र के लिए के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरु हो चुका है। यह जानकारी इग्नू अध्ययन केंद्र 27101 पीजी.कॉलेज के समन्वयक प्रोफे (डॉ) सत्येंद्र नाथ सिंह ने दी। उन्होने बताया कि इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय में परास्नातक, स्नातक डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट सहित कुल 30 कोर्स इस केंद्र से संचालित होते हैं। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में चल रहा है इसमें इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर स्वयं प्रवेश ले सकते हैं। जो विद्यार्थी जुलाई में किसी कारणवश नामांकन नहीं करा पाये है वह जनवरी में नामांकन कराकर अपनी उच्च शिक्षा को दूरस्थ माध्यम से पूरा कर सकते हैं।  नामांकन की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक है।

Popular Articles