प्रदेश सचिव दिनेश यादव का स्वागत किया

 प्रदेश सचिव दिनेश यादव का स्वागत किया

गाजीपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संतुति से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा ने पीजी कालेज के पूर्व छात्रसंघ महामंत्री व सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव को प्रदेश सचिव मनोनीत किया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव का स्वागत किया।
मालूम हो कि दिनेश सिंह यादव पार्टी के पुराने नेता होने के साथ-साथ जनपद में नगर पालिका से लेकर जिला पंचायत में अपनी एक अलग पहचान बनाकर लोगों के सुख-दुख में रहने का काम करते हैं। यूथ संगठन लोहिया वाहिनी में लगातार तीन बार अध्यक्ष होने के साथ ही छात्र संघ की राजनीति से इनका पुराना रिश्ता रहा है। इनके संघर्षों को सराहते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा ने कहा कि ऐसे होनहार नौजवान को यूथ ब्रिगेड के संगठन से जोड़ने से संगठन और पार्टी दोनों को मजबूती मिलेगी। स्वागत करने वालों में प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह यादव, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष विनोद पाल आदि शामिल रहे। अंत में प्रदेश सचिव दिनेश सिंह यादव ने सभी का अभिवादन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page