जनपद में राज्य मंत्री डा. संगीता का होगा प्रथम आगमन

 जनपद में राज्य मंत्री डा. संगीता का होगा प्रथम आगमन

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में नवनियुक्त सहकारिता राज्य मंत्री एवं गाजीपुर की सदर विधायक डा. संगीता बलवंत का प्रथम जनपद आगमन 1 अक्टूबर (शुक्रवार) को हो रहा है। नगर के वंशीबाजार स्थित रायल पैलैस में आयोजित स्वागत समारोह में वह शामिल होंगी। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के माध्यम से जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि मंत्री संगीता बलवंत दिन में 12 बजे जौनपुर के रास्ते खानपुर से जनपद की सीमा मे प्रवेश करेंगी। यहां पर स्वागत के बाद उनका काफिला बिहारीगंज डगरा, औड़िहार, सैदपुर, पियरी, देवकली, पहाड़पुर, नंदगंज, सहेड़ी, महाराजगंज के रास्ते दिन में 2 बजे नगर के वंशीबाजार स्थित रायल पैलेस पहुंचेगा, जहां उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page