गाजीपुर

लोकतंत्र सेनानी बाल्मीकि सिंह का निधन

बिरनो (गाजीपुर)। 1957 में भारतीय जनसंघ से जुड़कर भारतीय जनता पार्टी की राजनीति के साथ अन्य तमाम आंदोलनों में नेतृत्व कर्ता की भूमिका अदा करने वाले , लोकतंत्र सेनानी बाल्मीकि सिंह का निधन वृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में हो गया। उनकी उम्र करीब 85 वर्ष थी। पहली जूलाई 1929 को बिरनो थाना क्षेत्र के खड़गपुर बिठौरा में जन्मे बाल्मीकि सिंह राजकीय सिटी इंटर कालेज में अध्ययन के दौरान 1955 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़कर 1957 में भारतीय जन संघ से राजनीति में आए। आपात काल से लगायत रामजन्म भूमि से जुड़े सभी आंदोलनो में सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। 1961 से 2014 तक साइकिल से पांचजन्य पत्रिका का जिले के कोने कोने तक वितरण कर राष्ट्रीयता का संदेश देने वाले नेता के निधन पर भारतीय जनता पार्टी में शोक व्याप्त है। बाल्मीकि सिंह के पीछे पत्नी कमला देवी, पुत्र यतिन्द्र नाथ सिंह और सचिन्द्र नाथ सिंह(लल्लन सिंह) के आलावा एक पुत्री पुष्पा सिंह है‌। सचिन्द्र नाथ सिंह उर्फ लल्लन सिंह ग्राम प्रधान भी है। कनिष्ठ पुत्र सचिन्द्रनाथ सिंह ने बताया कि अंत्येष्टि शुक्रवार को पूर्वाहृन में गाजीपुर श्मशान घाट पर किया जायेगा। बाल्मीकि सिंह पांच दिन से जिला चिकित्सालय में भर्ती थे। शरीर से अत्यंत दुर्बल उनको बोलने तथा भोजन ग्रहण करने में परेशानी थी। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय,सरोज कुशवाहा, प्रवीण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,जिला संघचालक जयप्रकाश, जिला कार्यवाह अमित, प्रचार प्रमुख चन्द्र कुमार, किसान सभा से अमित सिंह, विहिप के दिनेश चन्द्र पाण्डेय, विनोद उपाध्याय, नगर कार्यवाह अंजनी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी है।

samvadkhabar

Recent Posts

बैंक के अंदर से 38 हजार की उचक्कागिरी

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) । वैसे तो दावा कानून व्यवस्था चाक चौबंद का है। रामराज देश में…

18 hours ago

छह प्रत्याशियों ने लिया नामांकन पत्र

गाजीपुर। गाजीपुर संसदीय लोक सभा क्षेत्र के लिए बुधवार को दूसरे दिन नामांकन स्थल से…

18 hours ago

भाजपा प्रत्याशी पारस करेंगे दस को नामांकन

गाजीपुर। भाजपा बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन बुधवार को महाराजगंज चुनाव कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह…

18 hours ago

शशांक राय ने बढाया मान

गाजीपुर। आईसीएसई परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल में सेंट जांस के अरिजित…

2 days ago

अफजाल अंसारी और उनकी पुत्री नुसरत सहित 19 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन पत्र

गाजीपुर। गाजीपुर संसदीय लोक सभा क्षेत्र के लिए पहले दिन जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष से 19…

2 days ago

असली लड़ाई चुनाव के दिन बूथों पर होती हैः अनिल

गाजीपुर। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन मंगलवार को सैदपुर स्थित लोकसभा…

2 days ago