गाजीपुर

केशव प्रसाद मौर्या पर अभद्र टिप्पणी की तीव्र भर्त्सना

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के जमलापुर में बूथ नं0 238 की बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख की टिफिन बैठक बूथ अध्यक्ष धर्मवीर कुशवाहा की अध्यक्षता में हुयी। बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के ऊपर की गयी टिप्पणी पर सांसद अफजाल अंसारी की घोर निन्दा की गयी। इस प्रकार का आरोप लगाने वाले अफजाल अंसारी को तो न्यायालय से गैंगस्टर के मामले में सजा सुनायी गयी है तो फिर वह केशव प्रसाद मौर्या पर अनर्गल आरोप लगाकार क्या दिखाना चाहते है। अफजाल अंसारी के बयान की भाजपा घोर निन्दा करती है एवं आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी। बैठक में बूथ समिति के सदस्यों एवं पन्ना प्रमुखों के साथ चुनाव प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गयी। भाजपा के वरिष्ठ नेता व मंडल प्रभारी रामनरेश कुशवाहा एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने चुनाव में कार्यकर्ताओं को दी गयी जिम्मेदारियों को ठीक ढंग से समझाया गया। बताया गया कि पार्टी का लक्ष्य ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ मानकर कार्य करते हुए भाजपा के अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा करना है। बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, संजय कुशवाहा, महाबल शर्मा, मंगल यादव, श्याम नारायण कुशवाहा, मोहित जायसवाल आदि उपस्थित थे।

samvadkhabar

Recent Posts

नुसरत अंसारी को चुनाव चिन्ह छड़ी

गाजीपुर। लोक सभा के लिए नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन न्यायालय कक्ष में हुआ।…

1 day ago

देश के विकास और सम्मान के प्रति समर्पित है भाजपा

सैदपुर (गाजीपुर)। लोकसभा गाजीपुर क्षेत्र के विधान सभा सैदपुर के गदनपुर, बहदिया, गोरखा, बहुरा, रामपुर…

1 day ago

आरपीएफ ने चोरी का सामान किया बरामद, एक गिरफ्तार

गाजीपुर। आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को रौजा ओवरव्रिज के नीचे एक कबाड़ बिनने वाले…

1 day ago

दो तस्कर पकड़े गये, साढ़े तिरासी किलो गांजा बरामद

गाजीपुर। एसटीएफ लखनऊ की टीम व जंगीपुर पुलिस के साथ स्वाट टीम ने बुधवार की…

2 days ago

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा,पांच गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने गुरुवार को पीजी कालेज चौराहे से दो दिन…

2 days ago

किसान सम्मेलनः भारत अपने खुशबू से दुनिया में महक बिखेर सकता हैः वीरेंद्र सिंह

जमानियां (गाजीपुर)। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से गुरुवार को एक विद्यालय में अन्नदाता किसान…

2 days ago