बसंत पंचमी पर डा. सानंद सिंह भाजपा में शामिल

 बसंत पंचमी पर डा. सानंद सिंह भाजपा में शामिल

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के विचारों से प्रेरित होकर बसंत पंचमी के दिन डा सानंद सिंह भाजपा में शामिल हो गये। इसके अलावा कल्पनाथ बिंद,रामकुवर चौहान पूर्व प्रधान सौरम,फतेहउल्लाहपुर की ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी, सलामतपुर अगस्ता की ग्राम प्रधान संगीता देवी, सेमरा चक फ़ैज़, राजेश यादव पूर्व प्रधान बक्सा, ग्राम प्रधान पचारा अफताब आलम, की ग्राम प्रधान रानी देवी के नेतृत्व में लोगों ने भाजपा की सदस्यता विधानसभा मिलन समारोह में जिला कार्यालय पर ग्रहण किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने सभी को पार्टी गमछा व टोपी पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया। सपना सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। जो पं दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रीय एकता,अखंडता एवं एकात्म मानववाद के अंत्योदय विचारों पर समर्पित होकर काम करती हैं। आज पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा और विश्वास है।

डा. सानंद सिंह ने कहा कि देश की सभ्यता, संस्कृति को संरक्षित करने,देश को विश्व पटल पर स्थापित करने तथा विकसित भारत बनाने की संकल्पना और भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याण की लक्ष्य निर्धारित राजनीति मेरे प्रेरणा का स्रोत है। जिसके सिद्धांत विचारों में निष्पक्षता बिना भेद समाज के प्रत्येक वर्ग को समान रूप से सम्मान स्थान देने की वैचारिक व्यवस्था संगठन के मजबुती का आधार है। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के उपसभापति अच्छेलाल गुप्ता, जिला मंत्री विधानसभा संयोजक सुरेश बिन्द, लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश पांडेय, मयंक जायसवाल, मनोज बिन्द, हरेंद्र यादव ,गोपाल राय ,उमेश दुबे, गर्वजीत सिंह, सनी चौरसिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह ने किया।

You cannot copy content of this page