गाजीपुर

देश के विकास में महिलाओं का बड़ा योगदानःराजन सिंह

बिरनो(गाजीपुर)।शक्ति वंदन अभियान में विधानसभा क्षेत्र जंगीपुर का सम्मेलन बिरनो ब्लॉक परिसर में ब्लाक प्रमुख राजन सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं एनजीओ अध्यक्ष उपस्थित रहीं। राजन सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सोच है कि देश के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है, इनकी समृद्धि सम्मान से देश मजबूत तथा समाज समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है तो निश्चित रूप से उस सपने को साकार करने में भी महिलाओं का समर्थ होना बहुत ही महत्वपूर्ण है।

महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किरन सिंह ने कहा कि विगत दस वर्षों में देश की महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अगर बुलन्दी का झंडा फहराया है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की वजह से संभव हो सका है।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वयं सहायता समूह की बहनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की करीब चार सौ महिलाएं मौजूद रही। जिनके साथ चाय पर चर्चा किया गया।
इस मौके पर अभियान संयोजक आशुतोष कुमार चतुर्वेदी, चंदन ठाकुर, सहसंयोजक अजय राजभर, प्रांशु सिंह, सोनू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला गुप्ता आदि मौजूद रही।

samvadkhabar

Recent Posts

दो तस्कर पकड़े गये, साढ़े तिरासी किलो गांजा बरामद

गाजीपुर। एसटीएफ लखनऊ की टीम व जंगीपुर पुलिस के साथ स्वाट टीम ने बुधवार की…

20 hours ago

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा,पांच गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने गुरुवार को पीजी कालेज चौराहे से दो दिन…

20 hours ago

किसान सम्मेलनः भारत अपने खुशबू से दुनिया में महक बिखेर सकता हैः वीरेंद्र सिंह

जमानियां (गाजीपुर)। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से गुरुवार को एक विद्यालय में अन्नदाता किसान…

20 hours ago

मानव श्रृंखला बनाकर छात्राओं ने दिया मतदान का संदेश

गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कालेज के सावित्रीबाई फुले सभागार में मतदाता जागरूकता युवा महोत्सव एवं…

20 hours ago

खाली पात्रों में जमा पानी हर हफ्ते करें खाली

गाजीपुर । सीएमओ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर गोष्ठी में सीएमओ…

20 hours ago

आंशू सिंह का आर्मी मेडिकल कोर में नर्सिंग अधिकारी के पद पर चयन

रेवतीपुर (गाजीपुर)। मेदनीपुर गांव निवासी आंशू सिंह का चयन भारतीय थल सेना के एएमसी (…

3 days ago