उत्तर प्रदेश

भाजपा की शक्ति वंदन अभियान पर कार्यशाला

गाजीपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को स्वयं सहायता समूह एवं मानव सेवा के क्षेत्र में काम कर रहे गैर सरकारी संगठनों से सम्पर्क कर उनके सम्मान के कार्यक्रम “शक्ति वंदन अभियान” की जिला कार्यशाला जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि महिलाओं के उन्नति और प्रगति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं सहायता समूह एवं गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से बहु आयाम स्थापित किए हैं। जिसके माध्यम से महिलाओं को शक्तिशाली बनाया जा रहा है, यह नारी शक्ति के लिए आशा की किरण है।जिसके जरिए बहुत सी महिलाएं लखपति बन चुकी है। सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव से महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सम्मान के लिए प्रयासरत रही है और अवसर मिलने पर उनके लिए बड़े निर्णय भी लिया है।तीन तलाक़ और नारी शक्ति वंदन कानून महिलाओं के सामाजिक समृद्धि के प्रति बहुत बड़ा काम है। जिससे समाज में महिलाओं के स्थापना में सहयोग का अतुलनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि शक्ति वंदन अभियान महिलाओं के सम्मान का कार्यक्रम है। लोकसभा प्रभारी आरपी कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सदैव समाज में समन्वय स्थापित कर तत्परता एवं शालिनता की कार्य संस्कृति का पोषक रहा है और हमे गर्व है की उसी संस्कृति के दम पर भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने सबके प्रति आभार धन्यवाद प्रकट करते हुए कार्य शाला का समापन किया। कार्यशाला में नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, शिवपूजन राम, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, साधना राय, रमेश सिंह पप्पू, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, राजेश राजभर, मयंक जायसवाल, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, ओमप्रकाश राम,श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, माया सिंह,किरन सिंह, सरोज मिश्रा, लालसा राजभर, गुड्डी पांडेय, कल्पना कुशवाहा, गर्वजीत सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष, जिला एवं अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।

samvadkhabar

Recent Posts

अब ऊंट पहाड़ के नीचे आ गया है समझ में आ जाएगाः सीएम मोहन यादव

गाजीपुर। लोकसभा गाज़ीपुर के भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में जंगीपुर के शेखपुर हनुमान…

6 hours ago

बैडमिंटन संघ ने किया जागरुक

गाजीपुर। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रविवार को नेहरू स्टेडियम के इंडोर हाल में बैडमिंटन…

6 hours ago

टेंपों से गिरकर महिला की मौत

रेवतीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के साइतबांध गांव के पास ताडीघाट बारा नेशनल हाइवे पर रविवार…

6 hours ago

नुसरत अंसारी को चुनाव चिन्ह छड़ी

गाजीपुर। लोक सभा के लिए नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन न्यायालय कक्ष में हुआ।…

2 days ago

देश के विकास और सम्मान के प्रति समर्पित है भाजपा

सैदपुर (गाजीपुर)। लोकसभा गाजीपुर क्षेत्र के विधान सभा सैदपुर के गदनपुर, बहदिया, गोरखा, बहुरा, रामपुर…

2 days ago

आरपीएफ ने चोरी का सामान किया बरामद, एक गिरफ्तार

गाजीपुर। आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को रौजा ओवरव्रिज के नीचे एक कबाड़ बिनने वाले…

2 days ago