सत्यदेव डिग्री कालेज में भाषण प्रतियोगिता

 सत्यदेव डिग्री कालेज में भाषण प्रतियोगिता

गाजीपुर। नेहरु युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मेरा भारत  विकसित भारत विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सत्यदेव डिग्री कालेज में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधन निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह दीप प्रज्ज्वलित कर किये।प्रतियोगिता में अनिमेष कुमार मिश्रा ,मृत्यंजय कुमार राय  तथा कंदर्प तिवारी ने स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी राज स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्यायक मंडल में डा सारिका सिंह विभागाध्यक्ष इतिहास राजकीय महिला पीजी कालेज, डॉ स्मिता राय विभागाध्यक्ष शिक्षा संकाय , राज्य प्रशिक्षक पारसनाथ यादव ने भूमिका निभाई। डॉ सानंद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के लालकिला की प्राचीर से विकसित भारत की परिकल्पना के साथ आज माई भारत विकसित भारत / 2047 विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से वास्तव में युवाओं के मन में क्या चल रहा है ,उसे नजदीक से सुनने का अवसर मिल रहा है ।आजादी प्राप्ति से लेकर आज तक हमारा देश उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर बढ़ता रहा है ।जब हमारा देश 2047 में 100वी वर्षगांठ मना रहा होगा तो विकसित भारत के रूप में दुनिया में सर्वशक्तिमान देश के रूप में स्थापित होगा। इसी अवधारणा को दृष्टिगत रखते हुए 2047 के भारत की  नीव विभिन्न माध्यमों से रखी जा रही है ।कार्यक्रम में प्रधानचार्य चंद्र केश तिवारी, दिग्विजय उपाध्याय काउंसलर , साक्षी सिंह ,निधि सिंह यादव, अमृता राय, खुशबू वर्मा ,चंदन पटेल, मोनू राम, राहुल रहे।संचालन अंगद सिंह यादव ने किया । प्राचार्य डॉ रामचंद्र ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

You cannot copy content of this page