उत्तर प्रदेश

दुल्हन प्रतियोगिता में दीपिका और अरुणा रही प्रथम

गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की ओर से शनिवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर “हाय 2024 बाय 2023” कार्यक्रम के तहत दुल्हन प्रतियोगिता कुश बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर में हुयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ क्लब अध्यक्ष डा0 शरद कुमार वर्मा तथा प्रभारी प्रधानाचार्या लालसा सिंह संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किये। प्रतियोगिता में छात्राओं ने दुल्हन बनकर जहाँ जाते हुए 2023 की विदाई को सिसक-सिसक कर प्रस्तुत की। तथाा नए वर्ष का स्वागत उत्साह पूर्वक बेहतरीन तरीके से प्रस्तुति देकर किया। छात्राओं ने दुल्हन के रूप में सज धज कर सजीव प्रस्तुति कर उपस्थित जनों को आश्चर्य चकित कर दिया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। निर्णायक मण्डल के अनुसार जूनियर वर्ग में अरुणा को प्रथम, रेशमा खातून को दूसरा स्थान तथा तीसरे स्थान पर रूपसी रही, जबकि सीनियर वर्ग में दीपिका यादव प्रथम, इरम द्वितीय तथा खुशबू को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया। रूपा कुमारी, माया, रूबी खातून, ताजिना, करिश्मा, ज्योति, संजना कुमारी, अंशिका, शमा, खुशबू, गुड़िया, स्नेहा, श्रष्टि सिंह, नीतू, सामिना, नासरा, साबिया, सहाना, लक्ष्मी कुमारी, अनुष्का, माधुरी, प्रीति आदि 47 को सांत्वना पुरस्कार दिया गया । निर्णायक मंडल सदस्य में सुषमा यादव, शहाना जहां तथा रिंकू यादव रहीं। सभी विजयी प्रतिभागियों को संस्था के संयुक्त सचिव रामनाथ कुशवाहा, पीआरओ सूर्य रेख मणि तथा सचिव अभिषेक सिंह ने शील्ड देकर सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष डा0 वर्मा निर्णायक मंडल के सदस्यों तथा स्कूल के प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किये। इसके उपरांत विद्यालय परिवार की ओर से शशिबाला सिंह, कुमारी मरियम तथा सच्चिदानंद मौर्य, राजरानी सिंह, माया अम्बेडकर ने निर्णायक मंडल के सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर रीता सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, निशा सिंह अमर सिंह, मुआज अहमद, सुभम गुप्ता, मनीष तिवारी, आसिफ़ अहमद, अभिषेक पांडेय, आदि उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन श्रुति पांडेय एवं किरन ने किया।

samvadkhabar

Recent Posts

अब ऊंट पहाड़ के नीचे आ गया है समझ में आ जाएगाः सीएम मोहन यादव

गाजीपुर। लोकसभा गाज़ीपुर के भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में जंगीपुर के शेखपुर हनुमान…

8 hours ago

बैडमिंटन संघ ने किया जागरुक

गाजीपुर। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रविवार को नेहरू स्टेडियम के इंडोर हाल में बैडमिंटन…

8 hours ago

टेंपों से गिरकर महिला की मौत

रेवतीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के साइतबांध गांव के पास ताडीघाट बारा नेशनल हाइवे पर रविवार…

8 hours ago

नुसरत अंसारी को चुनाव चिन्ह छड़ी

गाजीपुर। लोक सभा के लिए नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन न्यायालय कक्ष में हुआ।…

2 days ago

देश के विकास और सम्मान के प्रति समर्पित है भाजपा

सैदपुर (गाजीपुर)। लोकसभा गाजीपुर क्षेत्र के विधान सभा सैदपुर के गदनपुर, बहदिया, गोरखा, बहुरा, रामपुर…

2 days ago

आरपीएफ ने चोरी का सामान किया बरामद, एक गिरफ्तार

गाजीपुर। आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को रौजा ओवरव्रिज के नीचे एक कबाड़ बिनने वाले…

2 days ago