राज्य कर्मचारी महासंघ का बाइक जुलूस चार को

 राज्य कर्मचारी महासंघ का बाइक जुलूस चार को

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम लाल यादव के नेतृत्व में चार नवम्बर को दिन में दस बजे से लंका मैदान से विशाल बाइक जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क में पहुंचेगा। जहां अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधान मंत्री एवं मुख्य मंत्री को प्रेषित करेगा। यह जानकारी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र त्रिपाठी ने दी है। उन्होने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन है इसमें समस्त कर्मचारी शिक्षक श्रमिक संगठनो से सभी आपसी मतभेद भुला कर इस विशाल आंदोलन को पूर्ण रूप से सफल बनाने की है।यह संघर्ष सभी कर्मचारी भाइयों का है।

You cannot copy content of this page