पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल

 पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल

सेवराई(गाजीपुर)। गहमर पुलिस की पिस्टल छीनकर फायर करते हुए भाग रहा दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपी मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भरती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से सरकारी पिस्टल व सात कारतूस तथा दो कारतूस का खोखा भी बरामद कर लिया है। जानकारी अनुसार मंगलवार को गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीय नाबालिक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर अपनी लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह आरोपी युवक की गिरफ्तारी को निर्देश दिये। घटना के बाद पुलिस हरकत में आयी। पुलिस युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश देने लगी। पुलिस ने आरोपी ग्राम गहमर पट्टी मैगरराय निवासी कृष्णा दुबे पुत्र उमेश दुबे को गिरफ्तार कर लिया। देर रात आरोपी युवक पेट दर्द का बहाना बनाकर चिल्लाने लगा। जिसे इलाज के लिए द्वितीय मोबाइल से पुलिस फ़ोर्स उसे उपचार के लिए भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे। इसी बीच भदौरा रेलवे फाटक का गेट बंद होने के कारण वहां गाड़ी खड़ी थी। बताते है कि लघुशंका करने के बहाने वह गाड़ी से नीचे उतरा। उसके साथ एक दरोगा और कांस्टेबल भी थे। अचानक वह दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय को देते हुए आरोपी का पीछा करना शुरू कर दिया। रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर आरोपी को घेराबंदी कर लिया गया। आरोपी युवक पुलिस पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। पुलिस भी मोर्चा लेकर जवाबी फायर की। गोली आरोपी के पैर में लगी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस उसे गिरफ्तार कर ली। गोली के तड़तड़ाहट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कृष्णा दुबे (27 वर्ष) पुत्र उमेश दुबे निवासी ग्राम महुआरी आजमगढ़ बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह गहमर में अपने नाना के घर मैगर राय पट्टी में घर की देखभाल करने के लिए रहता है। उसके नाना परिवार के साथ बाहर रहते हैं। गहमर कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। तभी वह एक दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग झोक दी। इसके बाद आत्म रक्षा के दौरान उसके पैर पर गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया गया है।

You cannot copy content of this page