यातायात प्रभारी ने चलाया ई- रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान

 यातायात प्रभारी ने चलाया ई- रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान

गाजीपुर। नगर क्षेत्र में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे ई- रिक्शा चालकों के खिलाफ यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी व उप निरीक्षक गया प्रसाद रावत ने शुक्रवार को लंका और रौजा तिराहा पर ई- रिक्शा चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान में सैकड़ों ई-रिक्शा का चालान किया गया। अचानक इस चेकिंग अभियाान से टोटो चालकों में अफरा तफरी मची रही। चालक ई रिक्शा लेकर इधर उधर भागने लगे। यातायात पुलिस लंका और रौजा तिराहे पर खड़े होकर आने जाने वाले ई-रिक्शा को रोककर कागजात और डीएल चेक करते रहे। ई-रिक्शा चलाने वाले नाबालिकों की संख्या अधिक है। जिससे आये दिन किसी वाहन से टकरा जाते है या तेज गति होने से पलट जाते है। नाबालिकों की वजह से दुर्घटना होने का भय बराबर बना रहता है।

यातायात पुलिस चेकिंग के दौरान बिना कागजात व बिना डीएल के चलने वाले लगभग सैकड़ो ई रिक्शा के खिलाफ चालान किया गया है। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि ई रिक्शा चालक मनमानी तरीके से सड़क पर जहा के तहां खड़ी कर देना जिसके चलते शहर में जाम लग जाता है। सबसे अहम बात तो यह है कि ई- रिक्शा चालकों में अधिकतर नाबालिक चला रहे है। नाबालिकों को यातायात नियमो की कोई जानकारी नहीं है।जिसके चलते बराबर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है । इसे गंभीरता से लेते हुए यातायात प्रभारी ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होने कहा कि यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।

You cannot copy content of this page