पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमिका ने अपने कमरे में कर दी युवक की हत्या,गिरफ्तार

 पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमिका ने अपने कमरे में कर दी युवक की हत्या,गिरफ्तार

बाराचवर(गाजीपुर)। बरेसर थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव में रविवार की सुबह घर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। इस मामले में मृतक के पिता विष्णु सिंह ने केसरी देवी के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दिया है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंच गये। उन्होंने परिजनों से पूछताछ की। बताया जाता है कि हुसेनाबाद गांव में एक युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने ही चाकू घोंपकर कर दी है। रविवार सुबह उसका शव महिला के कमरे में बेड पर मिला। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी महिला केसरी देवी को हिरासत में लिया है। केसरी देवी मनोरथपुर गांव में सफाईकर्मी है। आरोपी महिला का आरोप है कि युवक मुझे बराबर परेशान करता था। गुस्से में आकर उसकी जान ले ली। बरेसर थाना क्षेत्र के मनोरथपुर गांव निवासी मनीष कुमार सिंह (26) बिहार में प्राइवेट नौकरी करता था। उसका पास के ही गांव हुसेनाबाद में एक महिला के घर आना-जाना था। उसके दो बच्चे भी है। बताते है कि उसका पति मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही है। महिला का कहना है कि युवक द्वारा उसे परेशान करने के को लेकर पूर्व में पंचायत भी हो चुकी है। रविवार रात महिला के दोनों बच्चे पुराने घर पर अपने दादा के पास सोने गए थे। महिला घर में अकेली थी। देर रात मनीष भी पहुंचा। सुबह उसका लहूलुहान शव महिला के बेड पर मिला। उसके पेट सीना और चेहरे पर चाकू से वार किया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ जारी है। उसका कहना है आरोपी उसके घर आता-जाता था। पूर्व में थाने में पंचायत भी हो चुकी है। लेकिन वह उसे परेशान करता था। इसी से आजिज आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। मौके से आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि मृतक के पिता विष्णु सिंह ने केसरी देवी के खिलाफ नामजद तहरीर बरेसर थाने मे दिया है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page