महिला चौपाल में महिलाओं को हेल्प लाइन की दी गयी जानकारी

 महिला चौपाल में महिलाओं को हेल्प लाइन की दी गयी जानकारी

गाजीपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को थाना नंदगंज तथा कोतवाली में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ने कहा कि थाने द्वारा नारी सुरक्षा व नारी सम्मान के लिए गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

You cannot copy content of this page