वन महोत्सवः सनबीम स्कूल में किया गया पौधरोपण
गाजीपुर।नगर स्थित सनबीम स्कूल में वनविभाग की ओर से वन महोत्सव मनाया गया। जिसमें वन विभाग के रेंजर नम्रता सिंह एवं डिप्टी रेंजर आशीर्वाद सिंह के उपस्थिति में विद्यालय के प्रबन्धक नवीन सिंह, प्रवीण सिंह एवं प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी के साथ मिलकर विद्यालय के परिसर में पौधरोपण किया गया।
इस मौके पर बच्चों ने रैली के माध्यम से लोगों के अन्दर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में वनविभाग के अधिकारियों द्वारा बच्चों को पेड़-पौधो का मानव जीवन में कितना व्यापक महत्व है। इसके बारे जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह, शोभा सिंह, स्मिता सिंह तथा विद्यालय के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहें।