पेड़ से गिरकर वृद्व की मौत

 पेड़ से गिरकर वृद्व की मौत

सादात (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के इकरा-कुड़वां गांव में सोमवार को आम के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जो बटाई पर आम तोड़ रहा था तभी असंतुलित होकर पेड़ से नीचे गिर गया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिये शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार इकरा गांव निवासी रामवंत गोड़ (62) जो नगीना यादव के बगीचे में आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। आम तोड़ते समय वह अचानक नीचे गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में पिरजन उसे उपचार के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गयी। पिरजन बिना पुलिस को बताये ही शव को लेकर अपने घर चले गए। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पांच पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।

You cannot copy content of this page