चार परिवारों की विदाई हुई

 चार परिवारों की विदाई हुई

गाजीपुर। परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पुलिस लाइन्स में अपर पुलिस अधीक्षक बलवन्त कुमार चौधरी के निर्देशन में दस परिवारिक विवाद प्रस्तुत हुये। इनमें नन्दनी पत्नी छोटू निवासी गायघाट थाना जमानियां की शिकायत थी कि उसके पति पडोसी की सुनकर उसके साथ हमेशा मार पीट करते है। इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गई। अंजली वर्मा पत्नी विकास वर्मा की शिकायत थी कि पूर्व में उसके पति प्रेम विवाह किये थे। जिसे लेकर दोनो के आचार विचार एक थे लेकिन अब माता पिता के प्रेरित करने पर उसके पति मार पीट करते है। पति और सास ससुर को समझाकर विदाई करवाई गई। बिन्दु पत्नी गोविन्द राम निवासी मुबारकपुर जुगुनू थाना बरेसर की शिकायत थी कि उसके पति व ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिये उसके साथ मार पीट करते है इस पर दोनो पक्षो को समझाकर विदाई करवाई गई ।तारा देवी पत्नी रामधारी यादव निवासी कोठिया बिसुनपुरा थाना नोनहरा की शिकायत थी कि उसके पति शराब पीकर हमेशा उसके साथ मार पीट करते रहते है। इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गई। दो परिवारिक विवाद में दोनो पक्ष अनुपस्थित थे कुशलता के बाद तीन परिवारिक विवाद के प्रकरण को बन्द कर दिया गया। एक परिवारिक विवाद को विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुये बन्द कर दिय गया। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथराम ,सरिता गुप्ता, शिवशंकर तिवारी, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी उपनिरीक्षक रेनू यादव , महिला आरक्षी सुनीता देवी, आरक्षी आलेश कुमार, महिला आरक्षी रोली सिंह, होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि लोग उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page