59 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जवाहर लाल नेहरू

 59 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जवाहर लाल नेहरू

गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को रजदेपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय मनाया गया। । मौके पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा की स्वाधीनता संग्राम के नायकों में से एक प्रमुख नायक जवाहर लाल नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे और 27 मई 1964 में उनका दुखद निधन हो गया था। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य डा. मार्कंडेय सिंह ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के बाद देश का खजाना खाली मिला, लेकिन इन्होंने अपने विवेक से अपने शासन काल में देश को तरक्की की ऊंचाइयों पर पहुंचाया। आज उसी देश को वर्तमान भाजपा सरकार चंद उद्योगपतियों के हाथों गिरवी रखने का काम किया है। जिसका जवाब जनता ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पर विश्वास जता कर दे दिया है। प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे तथा उनकी दूरदर्शी सोच के कारण भारत में कृषि एवं उद्योग के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आया । इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की 59 वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, चंद्रिका सिंह , इब्रत, दिव्यांशु पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, सुधांशु त्रिपाठी,उमाशंकर सिंह , शमीउल्लाह खान , आलोक यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

अध्यक्षता शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने की । उधर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन व शहर अध्यक्ष रईस अहमद पदाधिकारियों के साथ सरजू पांडेय पार्क

में पहुंचकर पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को श्रद्वांजलि अर्पित किये। इसके बाद कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग उत्तर प्रदेश के चेयरमैन शाहनवाज आलम के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को पत्रक सौपा।

You cannot copy content of this page