भाजपा ने नगरपालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीद्वारों की सूची जारी की

 भाजपा ने नगरपालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीद्वारों की सूची जारी की

गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा नगरपालिका उम्मीद्वारों की सूची जारी कर दी गयी। नगरपालिका गाजीपुर से सरिता अग्रवाल , नगरपालिका जमाननियां से जय प्रकाश गुप्ता तथा नगरपालिका मुहम्मदाबाद नगरपालिका से संदीप गुप्ता को अध्यक्ष पद के लिये प्रत्याशी बनाया गया है। मालूम हो कि सरिता अग्रवाल नगरपालिका की अध्यक्ष रही है। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पांच नगर पंचायत से नगर पंचायत सादात से प्रमिला यादव, नगर पंचायत दिलदारनगर अविनाश जायसवाल, नगर पंचायत सैदपुर से सुशीला सोनकर, नगर पंचायत बहादुरगंज से अरविन्द प्रजापति तथा नगर पंचायत जंगीपुर से विजय लक्ष्मी गुप्ता को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया है।

You cannot copy content of this page