उत्तर प्रदेश

श्रीराम जानकी मंदिर में किया गया रामायण पाठ

गाजीपुर। शासन के निर्देश पर तहसील सदर के अंतर्गत मंदिरों में जगह-जगह रामनवमी के एक दिन पूर्व अखण्ड रामायण पाठ प्रारंभ हुए। शहर के राम जानकी मंदिर लंका में मुख्य विकास अधिकारी संतोश कुमार वैश्य ने पहुंचकर रामायण पाठ का शुभारंभ कराया। जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, पर्यटन सूचना अधिकारी दिब्या तिवारी, दर्शन सिंह, राम लीला समिति के मंत्री बच्चा तिवारी, के अलावा अन्य अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा तहसील कासिमाबाद के मॉ चण्डी धाम बहादुरगंज में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं ईओ नगर पंचायत बहादुरगंज रामायण पाठ का शुभारम्भ किया गया। इसके अतिरिक्त कई मंदिरों पर भी श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ का शुभारम्भ किया गया। महिलाओं ने यहां भक्ति गीत गाकर मां की महिमा का बखान किया। शासन की मंशा अनुसार रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इससे पूर्व एक भजन माला आयोजित की जाएगी। मंदिर के मुख्य पुजारी अखिलेश्वर दास ने बताया कि  रामायण पाठ समाप्त के बाद 30 मार्च,को 12 बजे से सायं 05 बजे तक 108 कन्या पूजन को धूम-धाम से मनाया जायेगा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली बार प्रदेश सरकार की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का अनुष्ठान कराया जा रहा है।

samvadkhabar

Recent Posts

दो तस्कर पकड़े गये, साढ़े तिरासी किलो गांजा बरामद

गाजीपुर। एसटीएफ लखनऊ की टीम व जंगीपुर पुलिस के साथ स्वाट टीम ने बुधवार की…

14 hours ago

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा,पांच गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने गुरुवार को पीजी कालेज चौराहे से दो दिन…

14 hours ago

किसान सम्मेलनः भारत अपने खुशबू से दुनिया में महक बिखेर सकता हैः वीरेंद्र सिंह

जमानियां (गाजीपुर)। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से गुरुवार को एक विद्यालय में अन्नदाता किसान…

14 hours ago

मानव श्रृंखला बनाकर छात्राओं ने दिया मतदान का संदेश

गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कालेज के सावित्रीबाई फुले सभागार में मतदाता जागरूकता युवा महोत्सव एवं…

14 hours ago

खाली पात्रों में जमा पानी हर हफ्ते करें खाली

गाजीपुर । सीएमओ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर गोष्ठी में सीएमओ…

14 hours ago

आंशू सिंह का आर्मी मेडिकल कोर में नर्सिंग अधिकारी के पद पर चयन

रेवतीपुर (गाजीपुर)। मेदनीपुर गांव निवासी आंशू सिंह का चयन भारतीय थल सेना के एएमसी (…

3 days ago