कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर किया सत्याग्रह

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर किया सत्याग्रह

गाज़ीपुर। राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद रहे राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में बुधवार को सरजू पांडेय पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी और कपड़ा पहन कर विरोध प्रदर्शन और सत्याग्रह किया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विरोधी दलों के नेताओं की आवाज बंद की जा रही है। देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। आज अरबों रुपए का घोटाला देश में हो रहा है, उसके खिलाफ सरकार किसी को बोलने नहीं दे रही है, और सरकारी एजेंसियों की मदद से मानहानि जैसे केस में संसद सदस्यता समाप्त कर दे रही है, जो गलत है। इसका जवाब कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ कर देगी। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने पर भाजपा सरकार की निंदा की और कहा कि ये सरकार प्रतिशोधपूर्ण कार्रवाई कर रही है। संवैधानिक अधिकारों का हनन करते हुए सरकारी संस्थाओं के माध्यम से और दबाव बना कर अपने अधिकारों का गलत प्रयोग कर विपक्ष को समाप्त करना चाहती है।

जिसके चलते आज राहुल गांधी जैसे ईमानदार और कर्मठ नेता की सदस्यता समाप्त कर दी गयी। पूर्व जिलाध्यक्ष डा.मार्कण्डेय सिंह ने कहा कि सांसद रहे राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री से जवाब मांग रहे थे। उनकी आवाज दबाने के लिए उनकी संसद से सदस्यता समाप्त कर दी गई। भाजपा सरकार अपना विरोध करने वालों को सरकारी एजेंसियों के माध्यम से धमका रही है। जो गलत है। आज कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस अनीतिपूर्ण और विद्वेषपूर्ण राजनीति की कड़ी निंदा करता है। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा, पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, मुसाफिर बिंद, महबूब निशा, राघवेंद्र कुमार, सुमन चौबे, सुमेर कुशवाहा, दिव्यांशु पांडे सुधांशु तिवारी, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष राय ,संदीप विश्वकर्मा , चंद्रिका सिंह,मनसूर जैदी , राम नगीना पांडे, बटुक नारायण मिश्रा,सतीश उपाध्याय,रईस अहमद, चंद्रिका सिंह, अजय दुबे, सीमा विश्वकर्मा,साजिद हुसैन, मीलेंद्र सिंह,सदानंद गुप्ता ,राजेंद्र गाजी, हामिद अली, मोहम्मद राशिद, विभूति राम, करुणानिधि राय, नसीम अख्तर ,वीरेंद्र राय, अनुराग पांडेय,उमाशंकर सिंह फौजी,विद्याधर पांडेय, मोहन चौहान, राकेश राय आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

You cannot copy content of this page