जिले के दो नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

 जिले के दो नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

गाजीपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दिया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गाजीपुर के पूर्व राज्यसभा सांसद अरविंद कुमार सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा को सदस्य बनाया गया हैं। जावेद आब्दी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित होने पर पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने स्वागत किया । रामधारी यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अरविंद कुमार सिंह और राजेश कुशवाहा को सदस्य नामित किए जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
राष्ट्रीय सचिव जावेद आब्दी ने कहा कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ पार्टी ने हमें यह जिम्मेदारी सौंपी है, हम पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उनके भरोसे और विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी और तानाशाही नीतियों के चलते देश और प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिक सोच के चलते देशवासी परेशान है। भाजपा सरकार केवल नफरत फैला रही है। हिंदू मुस्लिम के नाम पर फसाद कराना ही मानो इस सरकार का धर्म हो गया है।
इस मौके पर अशोक कुमार बिंद,असलम हुसैन, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, संतोष यादव, शहंशाह,सिंकदर कन्नौजिया,नितेश सिंह भोनू, तहसीन अहमद, ओपी यादव,अतीक अहमद राईनी, देवेन्द्र यादव, रामाशीष यादव,राजेंद्र यादव, बांबी चौधरी,रतन पाल,चंदन, शाहजहां,आन्नदप्रकाश यादव आदि शामिल थे ।

You cannot copy content of this page