गुलाम कादिर राईनी बने जिलाध्यक्ष

 गुलाम कादिर राईनी बने जिलाध्यक्ष

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी को बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कुंवर बासित अली द्वारा घोषित सुची में इनका नाम शामिल है। मालूम हो कि गुलाम कादिर राईनी लंबे समय से भाजपा से जुडे़ है।
गुलाम कादिर राइनी के अध्यक्ष बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन कार्यों के प्रति उनके निष्ठा की सराहना की।इनके अध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, कृष्णबिहारी राय, सुनील सिंह, ओम प्रकाश राय प्रवीण सिंह अच्छेलाल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, गोपाल राय,अजीत सिंह आदि लोगो ने बधाई दी।

You cannot copy content of this page