अघोर परिषद ट्रस्ट द्वारा जरुरतमंदों को बांटा गया कंबल

 अघोर परिषद ट्रस्ट द्वारा जरुरतमंदों को बांटा गया कंबल

गाजीपुर। अघोर परिषद ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव वाराणसी के सौजन्य से भारत ट्रंसपोर्ट अंधऊ के कार्यालय परिसर में रविवार को 300 जरुरतमंदो को कंबल प्रदान किया गया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी आरएमओ रतन शुक्ला ने अघोरेश्वर भगवाान कीनाराम व पूज्यपाद गुरुपद संभव राम बाबा के जनचेतना के कार्य को व्यापक रुप देने पर बल दिया।

इसके बाद आये जरुरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह के प्रचार मंत्री पारसनाथ ,डा बामदेव पांडेय ,सनबीम स्कूल महराजगंज के चैयरमैन केपी सिंह ,संजय सिंह,सचिदानंद सिंह ,लल्लन सिंह ,देव पांडेय ,धनमान सिंह ,विक्रम सिंह , संजय राय मंटू ,अरविंद सिंह, सुरेश सिंह , प्रमुख प्रतिनिधि घूरा सिंह,संजीव सिंह ,उत्तर कुमार पांडेय ,विनोद सिंह ,मिहिर सिंह नंद कुमार सिंह ,दीपक रहे।आयोजन को सफल बनाने की भूमिका में रहे जो सराहना योग्य थी। इस अवसर पर अघोर परिषद ट्रस्ट के ट्रस्टी भूपेंद्र शाह भी वाराणसी से पधारे थे।

अध्यक्षता श्री सर्वेश्वरी समूह के उपाध्यक्ष डा. बृज भूषण सिंह ने किया। कंबल वितरण से पूर्व जरुरतमंदों के लिए हलवा चने इत्यादि जलपान की व्यवस्था के साथ कार्यक्रम उपरांत भोजन की भी व्यवस्था थी।

You cannot copy content of this page