Categories: राजनीति

….पदाधिकारियों के लिए यह क्या बोल गए जिलाध्यक्ष

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर हुई। इसमें हाल में सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी स्वागत समारोह सहित राष्ट्रीय महासचिव आदि के आगमन पर आयोजित चौपाल एवं संगोष्ठी कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने जिम्मेदार पदाधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि चुनाव निकट है। अब मैं सांगठनिक कार्यों में कोताही कत्तई बर्दाश्त नहीं करूंगा। जरूरत पड़ी तो गैरजिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने में भी नहीं हिचकूंगा।
उन्होंने भाजपा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करा रही है। भाजपा राज में सभी परेशान हैं। सरकार द्वारा जनता से जो भी वादा किया गया, साढ़े चार साल में पूरा नहीं किया गया। कहा कि किसान दुःखी है। उसकी आय दोगुनी नहीं हुई, नौजवान की नौकरियां छूट गईं। नोटबंदी और जीएसटी की वजह से व्यापारी परेशान है। जनता को गरीब के लिए जो व्यवस्था करनी थी, वह भाजपा सरकार ने नहीं किया। कोरोना संकट के समय जब जनता को सरकार की मदद की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब भाजपा सरकार ने लोगों को बेसहारा छोड़ दिया। आम जनता से भाजपा सरकार ने धोखा किया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर किसान पर मंहगाई लाद दी गई है। बिजली मंहगी हो गई है। किसान ऐसे में आगे नहीं बढ़ सकता है। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि जिन संस्थानों में नौकरियां मिल सकती थीं, उन्हें बेचा जा रहा है। सरकारी कारखाने बिक रहे हैं। उन्हें मामूली पैसों में उद्योगपतियों के हाथ बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश में भारी बहुमत की समाजवादी सरकार बनेगी। बैठक में हाल ही में दल में शामिल हुए पूर्व विधायक शिवगतुल्लाह अंसारी का 6 सितम्बर को पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में आयोजित स्वागत समारोह को सफल बनाने के साथ ही 13 सितम्बर को लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेन्द्र यादव, 17 सितम्बर को राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, 18 सितम्बर को विधान परिषद सदस्य राम सुंदर दास, 19 सितम्बर को पूर्व राज्यमंत्री रामकिशोर बिंद व 26-27 सितम्बर को पार्टी के वरिष्ठ नेता मिठाई लाल भारती का जनपद आगमन पर आयोजित चौपाल एवं संगोष्ठी कार्यक्रम को सफल बनाने पर स्तृत रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय कुमार, पूर्व मंत्री सुधीर यादव, पूर्व प्रमुख विजय यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, राजेंद्र यादव, तहसीन अहमद, भानू यादव, गोपाल यादव, कमलेश यादव, अनिल यादव, हरिनारायण यादव, जैहिंद यादव, आमिर अली, अशोक बिंद, अहमर जमाल, रामवचन यादव, विश्राम यादव, परशुराम बिंद, संजय कन्नौजिया, हरेंद्र विश्वकर्मा, उमाशंकर यादव, रामदरश यादव, मुन्नीलाल राजभर, रानू मिश्रा, आदित्य यादव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू, राजेश गोंड, विजय शंकर चौरसिया, आलोक कुमार, अमित ठाकुर, सूरज राम बागी, सुभाष यादव, लल्लन राय, सुदामा राम, रिशु यादव, संदीप, बृजकिशोर यादव, सुशीला गोड़, पारस यादव, ग्यासुद्दीन अहमद, अशोक यादव, रजनीकांत यादव आदि उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

samvadkhabar

Recent Posts

दो पालियों के प्रशिक्षण में सत्रह पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव सकुशल, निष्पक्ष, एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से…

23 hours ago

बिना भेद भाव के मोदी सरकार कार्य कर रही हैः राकेश त्रिवेदी

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं…

23 hours ago

दस किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। बहरियाबाद पुलिस और स्वाट टीम ने बुधवार की रात उदन्ती नदी पुल पर वाहन…

23 hours ago

चुनाव जीतने के लिए भाजपा किसी हद तक नीचे गिर सकती हैः अफजाल

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक भारतीय कम्युनिस्ट…

2 days ago

यशवंत राय बने जिलाध्यक्ष

गाजीपुर। उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति लखनऊ के प्रदेश सचिव संजय श्रीवास्तव के संस्तुति पर प्रदेश…

2 days ago

डंफर के धक्के से बाइक सवार की मौत

देवकली( गाजीपुर) गाजीपुर -वाराणसी हाइवे पर रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली पुल पर बुधवार…

2 days ago