दीक्षान्त समारोह में शांभवी को मिला दो स्वर्ण पदक

 दीक्षान्त समारोह में शांभवी को मिला दो स्वर्ण पदक

गाजीपुर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के 102 वें दीक्षांत समारोह में जिले की होनहार बेटी ने एक साथ दो स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।
उल्लेखनीय है कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का 102 वां दीक्षांत समारोह गत 10,11 व 12 दिसंबर को बीएचयू में संपन्न हुआ था। शांभवी शुक्ला ने परास्नातक में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर जहां शांभवी शुक्ला को डा. राम सेवक गुप्ता स्वर्ण पदक मिला वहीं उन्हें बीएचयू मेडल से भी सम्मानित किया गया।
शांभवी शुक्ला शहर के मिश्रबाजार के नवीन कुमार शुक्ला व शोभा शुक्ला की पुत्री हैं। प्रारंभिक शिक्षा से ही यह मेधावी छात्रा रहीं और लगातार कक्षा 5वीं से परस्नातक तक प्रथम स्थान प्राप्त कर परिवार का मान प्रतिष्ठा बढ़ाती रहीं। उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा जिले से पूर्ण कर, स्नातक और परास्नातक की शिक्षा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूर्ण की।
इतना ही नहीं बल्कि गत वर्ष शांभवी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में भी प्रथम स्थान अर्जित कर प्रदेश व जिले का मान बढ़ाया था। देश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के लिए कार्य करने की इच्छा रखने वाली शाम्भवी शुक्ला वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज में शोध छात्रा हैं। इसके अलावा विभिन्न समाचार पत्र- पत्रिकाओं में समसामयिक विषयों पर उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। मीडिया की शोधार्थी के नाते भी विभिन्न राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में शोधपत्र भी प्रस्तुत किए हैं। कोरोना काल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सेवा कार्यों की जीवंत अनुभूति पर प्रकाशित पुस्तक संवेदना का संपादन भी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चर्चित कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा 2.0 में भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शांभवी ने प्रश्न प्रस्तुत किया था। शाम्भवी शुक्ला क इस अनुपम उपलब्धि पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सलाहकार डा.एके राय वरिष्ठ पत्रकार ,रामावतार, सत्येन्द्र नाथ शुक्ला, प्रमोद कुमार राय, अशोक कुमार श्रीवास्तव, बबलू राय ,नीरज यादव, गौरीशंकर पाण्डेय सहित वुद्धिजीवियों ने हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You cannot copy content of this page