तस्कर को गिरफ्तार किया, गांजा-शराब बरामद

 तस्कर को गिरफ्तार किया, गांजा-शराब बरामद

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का क्रम में शनिवार की सुबह गहमर पुलिस ने क्षेत्र के भतौरा तिराहा के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से भारी मात्रा में गांजा के साथ ही शराब बरामद किया।
मालूम हो कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह हमराहियों के साथ भ्रमणशील थे। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि भतौरा तिराहा के पास एक व्यक्ति मौजूद है। उसके पास भारी मात्रा में गांजा के साथ ही शराब मौजूद है। इस पर सूचना पर तत्काल पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। पास पहुंचने पर जैसे ही व्यक्ति की नजर पुलिस पर पड़ी, वह भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने घेरेबंदी कर दबोच लिया। व्यक्ति के पास से 1 किलो 2 सौ ग्राम गांजा और 90 शीशी ब्ल्यू लाइम देशी शराब बरामद किया। उपनिरीक्षक ने बताया कि फंदे में आया व्यक्ति बिहार बक्सर के राजपुर थाना के सिकरौल निवासी परमेश्वर उर्फ चीनी है। संबंधित धाराओं में अभियुक्त का चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाल टीम में उपनिरीक्षक के साथ कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार मौर्या, कांस्टेबल प्रदीप यादव, कांस्टेबल अंकित सिंह और कांस्टेबल विनोद कुमार सिंह शामिल थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%98%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9-762x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page