उत्तर प्रदेश

17 दिसंबर को होगा मतदान

गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन का कार्य पूरा हो गया। मुख्य पदों पर बहुकोणीय तथा अन्य पदों पर आमने सामने के मुकाबले की स्थिति बन रही है। कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन संभव है। यह स्थिति नामांकन पत्रों की जांच और वापसी के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी। नामांकन का कार्य दो दिन हुआ। अंतिम दिन काफी गहमागहमी रही।


अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन हुए हैं। इस पद पर सुधाकर राय,राजकुमार जायसवाल, गोपाल जी लाल श्रीवास्तव और वीरेन्द्र कुमार पांडेय ने अपना नामांकन किया है। महासचिव पद के लिए तीन नामांकन हुए । इसमें मुन्ना लाल,रामयश सिंह यादव तथा रतन जी श्रीवास्तव के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार गुप्ता और बृजकिशोर सिंह यादव आमने सामने हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के लिए चार नामांकन हुए। यमुना सिंह, चंद्र मोहन सिंह, सुबास चंद्र जोशी और अजय वीर विक्रम सिंह नामांकन कर मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए अजय सिन्हा और दीपक कुमार पांडेय ने नामांकन किया। सहसचिव प्रशासन के लिए भी दो लोग विमल कुमार व राहुल मिश्रा मैदान में उतरे हैं। सह सचिव पुस्तकालय के लिए मुहम्मद आकिब और अभिमन्यु उपाध्याय ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद पर संजय सिंह कुशवाहा ने एकमात्र नामांकन किया है। वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए आठ तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए 6 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी सत्येंद्र श्रीवास्तव और सहायक चुनाव अधिकारी राम प्रताप यादव व वंश नारायण भारती ने दी। मतदान 17 दिसंबर को होगा।

samvadkhabar

Recent Posts

घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं को जागरूक करेगा डाक विभागः कृष्ण कुमार यादव

गाजीपुर। डाकिया डाक लाया, डाकिया बैंक लाया और अब डाकिया देश में लोकतंत्र को सुदृढ़…

7 hours ago

अशिक्षित पसमांदा के लोगों को पता ही नहीं चल पाता कि उन पर अत्याचार हो रहा हैः मो. कैफ

गाजीपुर। शहर के आलमपट्टी स्थित ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज जिला पसमांदा समाज की बैठक…

7 hours ago

गर्भ धारण करने के बाद कुछ जांच नितांत आवश्यक हैः डा. सुरभि राय

गाजीपुर। गर्भवती महिलाओं में जांच को लेकर उदासीनता है। इसमें उन महिलाओं का कोई दोष…

7 hours ago

संगोष्ठी- भारत ने दस साल में जो विकास किया वह साठ साल में नहीं हुआः मनोज सिन्हा

रेवतीपुर (गाजीपुर)। ढढनी स्थित चंडी माता मन्दिर परिसर में रविवार को भारतीयता की अवधारणा कुबेर…

7 hours ago

गंगा नहाते समय युवती डूबी

भांवरकोल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के सामने शुक्रवार को गंगा में नहाते समय गहरे…

2 days ago

डीएम ने किया नामांकन स्थल का निरीक्षण

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी कार्यो को सुचारू ढंग से सम्पन्न कराये…

2 days ago